kff.org kaisernetwork.org statehealthfacts.org kaiseredu.org Globalhealthfacts.org health08.org
Providing journalists and others with the latest information on HIV/AIDS, tuberculosis and malaria  
GlobalHealthReporting.org GlobalHealthReporting.org
Home HIV/AIDS TB Malaria Countries Reporting Tools News/Events
 
 
Overview English
मलेरिया विश्व की सर्वाधिक आम और गंभीर उष्णकटिबंधीय रोगों में से एक है, जो हर साल 10 लाख व्यक्तियों की जानें लेता है। इनमें से अधिकांश मौतें साधनहीन गरीब देशों में होती हैं। विश्व की कुल आबादी के लगभग आधे को मलेरिया लगने का जोखिम है, और यह अनुपात हर साल बढ़ता ही जा रहा है। इसके अनेक कारण हैं, जिनमें प्रमुख हैं स्वास्थ्य प्रणालियों की गुणवत्ता में गिरावट, मलेरिया परजीवी और उसे फैलानेवाले मच्छरों द्वारा क्रमशः दवाओं और कीटनाशकों के लिए प्रतिरोधी क्षमता विकसित कर लेना, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक विपदाएं और युद्ध।

महामारी का फैलाव
हर साल विश्व भर में मलेरिया के 30 करोड़ गंभीर मामले प्रकट होते हैं, जिनके कारण हर साल 10 लाख लोगों की मृत्यु होती है। इन मौतों में से 80 प्रतिशत मौतें उपसहारा अफ्रीका में होती हैं, जहां मलेरिया के कारण मरनेवालों में अधिकतर पांच साल से कम उम्र के बच्चे होते हैं। हाल के कुछ अनुमानों के अनुसार मलेरिया का विश्वव्यापी बोझ और भी अधिक है और वर्ष 2002 में मलेरिया के 51.5 करोड़ मामले सामने आए। कुल मिलाकर मलेरिया अफ्रीका के संपूर्ण रुग्णता बोझ के 10 प्रतिशत के लिए जिम्मेदार है और इस महाद्वीप को मलेरिया के कारण हर साल 12 अरब डालर का नुकसान होता है। यद्यपि अफ्रीका सर्वाधिक प्रभावित है, अनुमान लगाया जाता है कि मलेरिया के सभी मामलों की एक-तिहाई एशिया में होती है और 3 प्रतिशत दोनों अमरीकी महाद्वीपों में। जिन 82 देशों में मलेरिया की सर्वाधिक समस्या है उनमें इस रोग के नियंत्रण के लिए अनुमानतः हर साल 3.2 अरब डालर की धनराशि आवश्यक होगी।

छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मलेरिया होने और मलेरिया के कारण उनके मरने की सर्वाधिक संभावना है। बहुत से बच्चों को उनके जीवन के प्रथम दो वर्षों में ही मलेरिया हो जाता है। इतने छोटे बच्चों में रोगरोधक क्षमता पर्याप्त विकसित नहीं हुई होती, जिससे मलेरिया उनके लिए अत्यंत घातक सिद्ध होता है। वर्ष 2002 में विकासशील देशों में 10 में से 1 बाल मृत्यु के लिए मलेरिया जिम्मेदार था। गर्भावस्था में महिलाओं में मलेरिया के लिए प्रतिरोधी क्षमता कम हो जाती है, जिससे वे जल्दी यह बीमारी पकड़ लेती हैं और बीमार हो जाती हैं, जिसके कारण उनमें खून की विकट कमी और मृत्यु तक हो जाती है।

यद्यपि मलेरिया के उपचार के लिए कई विधियां ज्ञात हैं, फिर भी मलेरिया के परजीवियों द्वारा कई दवाओं के लिए प्रतिरोधी क्षमता विकसित कर लेने से मलेरिया के कारण रुग्णता एवं मौतें बढ़ रही हैं। कई दवाओं के लिए प्रतिरोधी क्षमता रखनेवाले मलेरिया के रूप अब विश्व के अनेक भागों में प्रचलित हैं। दवा प्रतिरोधी मलेरिया विशेष रूप से दक्षिणपूर्व एशिया में एक गंभीर समस्या है। मलेरिया-रोधी दवाओं के अनुचित उपयोग के कारण यह स्थिति और भी बिगड़ती जा रही है। पिछले दशक के दौरान एक नए प्रकार की मलेरिया-रोधी दवाओं -- आर्टमिसिनिन यौगिक -- का उपयोग अन्य मलेरिया-रोधी दवाओं के साथ बड़े पैमाने पर होने लगा है। इस उपचार से शीघ्रता से परिणाम प्राप्त होते हैं और दवा प्रतिरोधी मलेरिया को नियंत्रित किया जा सकता है। दवा प्रतिरोधी मलेरिया से लड़ने की एक रणनीति के रूप में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उन सभी देशों को जहां रोग प्रतिरोधी मलेरिया व्याप्त है, सिफारिश की है कि वे सामान्य उपचार विधियों के साथ-साथ मिश्रित-दवाओं वाली उपचार विधि अपनाएं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Learn more about HIV/AIDS
 
Search
News Summaries Only


FAQs

What factors make women more vulnerable to HIV infection?

A combination of biological, social, cultural and economic factors contribute to women's increased vulnerability.  In particular, gender inequalities prevent women from asserting power over their own lives and controlling the circumstances that increase their vulnerability to infection.  Women are also physiologically more susceptible to becoming infected with HIV than men.


(Go to HIV/AIDS > FAQs)

Webcasts

The Public Broadcasters Global Media Summit on HIV/AIDS

Interview With UNAIDS' Paul DeLay
Paul De Lay, M.D., director of Monitoring and Evaluation at UNAIDS, discusses the December 2006 UNAIDS report on the status of global HIV/AIDS with Jackie Judd of the Kaiser Family Foundation.


Reports

2006EpiReportCover2.gif

UNAIDS/WHO Epidemic Update: December 2006
The annual AIDS epidemic update reports on the latest developments in the global AIDS epidemic.

HIV/AIDS Timeline 

Global HIV/AIDS Timeline
An interactive web-based timeline designed to serve as an ongoing reference tool for many of the political, scientific, cultural, and community events that have occurred from 1981 to today.


About this site Contact Us Email Sign-Up