kff.org kaisernetwork.org statehealthfacts.org kaiseredu.org Globalhealthfacts.org health08.org
Providing journalists and others with the latest information on HIV/AIDS, tuberculosis and malaria  
GlobalHealthReporting.org GlobalHealthReporting.org
Home HIV/AIDS TB Malaria Countries Reporting Tools News/Events
 
About this Site English

ग्लोबलहेल्थरिपोर्टिंग.ऑर्ग क्या है?

ग्लोबलहेल्थरिपोर्टिंग.ऑर्ग कैसर परिवार प्रतिष्ठान द्वारा बिल और मेलिंदा गेट्स प्रतिष्ठान की उल्लेखनीय सहायता से विकसित एवं प्रचालित परियोजना है जिसका उद्देश्य है पत्रकारों, शोधकर्ताओं, नीतिनिर्धारकों, गैरसरकारी संगठनों आदि को एचआईवी/एड्स, क्षय रोग और मलेरिया के बारे में विश्व भर से ताजातरीन समाचार और सूचनाएं उपलब्ध कराना।

ग्लोबलहेल्थरिपोर्टिंग.ऑर्ग में शामिल हैं:

  • विश्व भर की ताजातरीन स्वास्थ्य खबरें;
  • एचआईवी/एड्स, क्षय रोग और मलेरिया के बारे में संसाधन, संदर्भ पुस्तकालय और अद्यतन सूचनाएं और आंकड़े;
  • पत्रकारों के लिए रिपोर्ट भेजने के लिए संसाधन, जिसमें शामिल हैं स्वास्थ्य पत्रकारों के लिए मीडिया संपर्क, ट्यूटोरियल और अन्य शैक्षणिक, प्रशिक्षण-संबंधी एवं अनुदान के अवसर;
  • इन तीनों रोगों के बारे में देशवार गहन सूचनाएं एवं संसाधन;
  • एचआईवी/एड्स, क्षय रोग और मलेरिया तथा स्वास्थय पत्रकारिता से संबंधित प्रमुख घटनाओं और प्रशिक्षणों की दिनांकी।

ये संसाधन निःशुल्क हैं और निरंतर अद्यतन रखे जाते हैं।

वेब साइट (जाल स्थल) की सामग्री कैसर परिवार प्रतिष्ठान और परामर्शदाता बोर्ड कंपनी के कर्मचारियों द्वारा तैयार की जाती है।

जाल स्थल के लिए वित्तीय समर्थन बिल और मेलिंदा गेट्स प्रतिष्ठान के एक अनुदान के द्वारा और कैसर परिवार प्रतिष्ठान के समर्थन से उपलब्ध है।

 वर्लड वाइड वेब स्वास्थ्य पुरस्कार मेरिट विजेता --ग्लोबलहेल्थरिपोर्टिंग.ऑर्ग को वर्ल्ड वाइड वेब स्वास्थ्य पुरस्कार, पतझड़/शीतकाल 2005 का गैर लाभकारी, स्वास्थ्य प्रोत्साहन वेब साइट (जाल स्थल) वर्ग का मेरिट पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

मैं इस वेब साइट (जाल स्थल) का उपयोग कैसे करूं?

पत्रकार, शोधकर्ता, नीतिनिर्धारक, गैरसरकारी संगठन और अन्य इस जाल स्थल का उपयोग निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए कर सकते हैं:

  • किसी रिपोर्ट के लिए संदर्भ सामग्री इकट्ठा करने के लिए जिसमें शामिल हैं आंकड़े और संपर्क सूचनाएं;
  • शोध कार्य एवं ऑनलाइन चर्चा के जरिए एक कथा सूत्र विकसित करने के लिए; ओनलाइन ट्यूटोरियल और मैन्युएलों की सहायता से रिपोर्टिंग कुशलताओं में सुधार लाने के लिए; और
  • एचआईवी/एड्स, क्षय रोग और मलेरिया के बारे में विश्व भर की अद्यतन खबरों से अवगत बने रहने के लिए।

कैसर परिवार प्रतिष्ठान क्या है?

हेनरी जे. कैसर परिवार प्रतिष्ठान एक गैर लाभकारी, निजी प्रतिष्ठान है जो देश के सामने विद्यमान स्वास्थ्य देखरेख से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है। यह प्रतिष्ठान एक स्वतंत्र संस्था है जो नीतिनिर्धारकों, मीडिया, स्वास्थ्य देखरेख समुदाय और जनसाधारण को स्वतंत्र अभिमत एवं आंकड़े उपलब्ध कराती है। इस प्रतिष्ठान का कैसर पेरमानेंट या कैसर उद्योग से कोई संबंध नहीं है।

बिल और मेलिंदा गेट्स प्रतिष्ठान क्या है?

बिल और मेलिंदा गेट्स प्रतिष्ठान का विश्व स्वास्थ्य कार्यक्रम विकास, समर्थन एवं टिकाऊ स्वास्थ्य पहलों के माध्यम से विश्व भर में स्वास्थ्य असमानताओं को कम करने को समर्पित है जो सब विकासशील देशों में लोगों की जानें बचा सकते हैं और इन देशों पर रोगों के कारण पड़नेवाले बोझ को हल्का कर सकते हैं।

यह प्रतिष्ठान जनवरी 2000 में गेट्स लर्निंग प्रतिष्ठान, जो सार्वजनिक पुस्तकालयों के माध्यम से प्रौद्योगिकी को सर्वसुलभ कराने के लिए प्रयत्नशील था, और विलियम एच गेट्स प्रतिष्ठान, जो विश्व भर में स्वास्थ्य सुधार लाने की ओर ध्यान देता था, के परस्पर विलय से अस्तित्व में आया।

क्या कैसर परिवार प्रतिष्ठान अनुदान और छात्रवृत्ति देता है?

प्रतिष्ठान एक गैर लाभकारी निजी प्रतिष्ठान है जो अपना शोध एवं संप्रेषण कार्यक्रम चलाता है (बहुधा अन्य बाहरी संगठनों के सहयोग में) और फंडिंग के लिए अयाचित आवेदनों को स्वीकार नहीं करता है।

लेकिन प्रतिष्ठान अमरीकी  और अंतरराष्ट्रीय  स्वास्थ्य पत्रकारों के लिए उन्नति के अवसरों का कभी-कभी प्रायोजन करता है।

अनुदान और छात्रवृत्ति के अतिरिक्त अवसर ग्लोबलहेल्थरिपोर्टिंग.ऑर्ग के पत्रकारों के लिए अवसर वाले विभाग में उपलब्ध हैं।

ग्लोबलहेल्थरिपोर्टिंग.ऑर्ग के विचारार्थ मैं कोई चीज कैसे भेज सकता हूं?

आप ग्लोबलहेल्थरिपोर्टिंग.ऑर्ग में शामिल करने हेतु प्रेस विज्ञप्ति, जाल स्थल, प्रतिवेदन और अन्य सामग्री इस ईमेल पते पर भेज सकते हैं :GHR@kff.org, या उसे इस नंबर पर फैक्स कर सकते हैं: 202-266-5700, या हमें इस नंबर पर फोन करके बता सकते हैं: 202-266-5952.

ग्लोबलहेल्थरिपोर्टिंग.ऑर्ग मौलिक खबरों का प्रकाशन नहीं करता है।

मैं ग्लोबलहेल्थरिपोर्टिंग.ऑर्ग से कैसे जुड़ सकता हूं?

ग्लोबलहेल्थरिपोर्टिंग.ऑर्ग विश्व भर में स्वास्थ्य संबंधी विषयों में रुचि रखनेवाले विश्वव्यापी स्वास्थ्य संगठनों, संचार माध्यमों, पत्रकार संगठनों, सरकारी अभिकरणों और अकादमिक संस्थानों को अपने जाल स्थल के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।

आप अपने वेब साइट (जाल स्थल) पर इस प्रतीक चित्र का उपयोग कर सकते हैं। (इसे सहेजने के लिए छवि पर दायां-क्लिक करें और चुनें Save Picture As...)

ग्लोबलहेल्थरिपोर्टिंग.ऑर्ग

कृपया कड़ी के साथ यह विवरण दें:

ग्लोबलहेल्थरिपोर्टिंग.ऑर्ग कैसर परिवार प्रतिष्ठान द्वारा बिल और मेलिंदा गेट्स प्रतिष्ठान की उल्लेखनीय सहायता से विकसित एवं प्रचालित परियोजना है जिसका उद्देश्य है पत्रकारों, शोधकर्ताओं, नीतिनिर्धारकों, गैरसरकारी संगठनों आदि को एचआईवी/एड्स, क्षय रोग और मलेरिया के बारे में विश्व भर से ताजातरीन समाचार और सूचनाएं उपलब्ध कराना।

मुख्य पृष्ठ का जाल पता है: http://www.globalhealthreporting.org/

यदि आप ग्लोबलहेल्थरिपोर्टिंग.ऑर्ग के साथ संपृक्त होते हैं, तो हमें इस ईमेल पते पर अवश्य सूचित करें: GHR@kff.org.

 

 

Search
News Summaries Only


Daily Headlines


Headlines provided by kaisernetwork.org

Featured Webcast

Global Health-Related Webcasts

38th Union World Conference on Lung Health

Bill & Melinda Gates Foundation Malaria Forum

Clinton Global Initiative 2007 Annual Meeting

How Do Citizens Around the World Regard Health and Donor Efforts To Strengthen Public Health?

White House Summit on Malaria

World Economic Forum Sessions on Global Health

4th MIM Pan-African Malaria Conference

 

 

About this site Contact Us Email Sign-Up